Header Ads

कैमूर में ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान,ओवरलोड बालू लदे नौ ट्रक जब्त,मचा हड़कंप..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : कैमूर मे ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को जीटी रोड पर जबरदस्त अभियान चलाया.अभियान में ओवरलोड बालू लदे नौ ट्रक को जब्त किया गया.मोहनियां अनुमंडल पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैज अहमद खान के नेतृत्व में दुर्गावती थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया.अभियान से ट्रक मालिकों एवं चालकों में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार प्रशासन को सूचना मिली की बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकें जीटी रोड से होकर यूपी की तरफ जा रहे हैं.सूचना मिलने पर पकड़ने के लिए कैमूर प्रशासन सड़क पर उतर पड़े .इस बीच दुर्गावती क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से जीटी रोड पर बालू लदे नौ ओवर लोड ट्रकों को पकड़ लिया गया.इस अभियान मे खनन पदाधिकारी नितिन रोशन, एमवीआई दिव्य प्रकाश, आरटीओ गरियान मृत्युंजय, कुंदन कुमार एवं दुर्गावती पुलिस शामिल थे पकड़े गए सभी ट्रकों को जप्त कर लिया गया.जब्त किये गए सभी ट्रकों को खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा समेकित चेक पोस्ट के यार्ड में खड़ा कराया गया है।


मुबारक अली रिपोर्ट

No comments