Header Ads

हादसा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : कैमूर जिले में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई हादसा की परिजनों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया.यह घटना गुरुवार की करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमाव दियरी मुख्य पथ पर मोड़ के पास की बताई जा रही है.घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गया.सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मृतक युवक की पहचान रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना के कुसमरा गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई.प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार राकेश कुमार अमाव से सबार की तरफ जा रहा था।इस बीच अभी उन्होंने दियरी गांव के पास ही पहुंचे की अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये घटना की जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी.सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई आनन-फानन में उक्त घायल युवकों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक युवक के परिजनों की दी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई. इधर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी होते ही घटना की ओर रवाना हो गए. मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.


मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments