Header Ads

भभुआ बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: बुधवार को डीएम सावन कुमार  के द्वारा अपर निदेशक नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना से प्राप्त आदेश के आलोक में बुदको द्वारा निर्मित पूरब पोखरा स्थित सोनहन बस स्टैंड के रख रखाव, साफ़ सफ़ाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं देय मूलभूत सुविधाओं की जाँच की गई.जाँच के क्रम में सोनहन बस स्टैंड के साफ़ सफ़ाई काफ़ी दयनीय पाई गई. शौचालय एवं स्नानघर बहुत ही ज़्यादा गंदे पाए गए जो उपयोग के लायक बिलकुल नहीं थे.चहारदीवारी पर लगी LED लाइट ख़राब पाए गए एवं बस स्टैंड के मुख्य भवन के अंदर तथा बाहर के परिसर का विद्युत वायरिंग टूटी फूटी अवस्था में पाया गया तार इधर उधर लटके पाए गए.साफ़ सफ़ाई में लापरवाही के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से स्पष्टीकरण करते हुए वेतन अवरुद्ध करने तथा श्री नौमी सिंह, कर संग्राहक को कर संग्रहण के उपरांत भी साफ़ सफ़ाई, देय मूलभूत सुविधाओं से यात्रियों को वंचित रखने के लिए दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं उनकी सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया गया.

No comments