BREKAING : गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने गए वृद्ध मौत..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अरइल गांव में गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने गए एक बृद्ध व्यक्ति की आग में झुलस के मौत हो गया है, मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के अरइल गांव निवासी स्वर्गीय खैरुल्लाह अंसारी का 55 वर्षीय पुत्र इसराफिल अंसारी बताया जाता है,सूचना पर पहुँचा पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है,
वही मृतक का पुत्र इरफान अंसारी ने बताया कि आज दोपहर को हमारे गए हुए थे जहाँ गेहूं के खेत में अचानक आग लग गया जिसको यह बुझाने रहे थे वहीं आग के लपटे तेज होने के कारण यह पूरी तरह से झुलस खेत में गिर गए,जिसके बाद हम लोग को सूचना मिला तो हम लोग खेत पहुंचे जिसके बाद इनको खेत से बाहर निकाला गया तब तक इनकी मौत हो चुकी थी जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दिया गया जिसके बाद पुलिस और परिजनों की मदद से शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है,
जहाँ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है,मृतक के पुत्र ने जिला प्रशासन से मांग किया कि जो जिला प्रशासन की ओर से आपदा के तहत जो मुआवजा मिलता है वो हम लोगों के परिजनों को दिया जाय क्योंकि एक तो फसल भी जल गया और जान भी इसलिए सरकार और प्रशासन हम लोगों को मुआवजा दे।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment