Header Ads

कैमूर में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यसमिति की बैठक:केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प।।

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिला मुख्यालय स्थित मुंडेश्वरी पैलेस में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की स्वर्णिम 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने तथा सेवा सुशासन,विकास कार्य,गरीब कल्याण,महिला,दलित,शोषित,पीड़ित,मजदूर के हित में किए गए विकास कार्य तथा मोदीजी द्वारा दुनियां में भारत की साख मजबूत करने वाले कार्य,राममंदिर निर्माण,तीन तलाक और धारा 370 और 35A खत्म करने की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की उपस्थिति और संबोधन  से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग पैदा कर दिया,इस कार्यक्रम को युवा जिला अध्यक्ष जगदानंद कुशवाहा तथा जिला प्रभारी अमित मिश्रा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न किया गया
कार्यक्रम का प्रारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और दिन दयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि तथा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् से आरंभ किया गया
 इस पावन पुनीत अवसर पर उपस्थित भभुआ के पूर्व विधायिका रिंकी रानी ,भाजपा जिला महामंत्री अनुपम पाण्डेय , प्रदेश कार्यसमिति अनिल दुबे ,भोजपुरियाँ बाबा विकास राय जी,दुर्गेश चौबे ,रामलाल ,सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी रोहित ,विजय चौरसिया ,राकेश पांडेय ,कन्हैया राय ,महिला मोर्चा जागृति सिंह ,विद्या पांडे ,शरद श्रीवास्तव जी,महामंत्री विकास पाण्डेयजी,निशांत जयसवाल,उपाध्यक्ष,राजन तिवारी,रविंद्र कुशवाहा,सुजीत सिंह,पीयूष देवरिया,मंत्री विनायक चौबे,विकास पाण्डेय सोनू,प्रमोद सिंह,राजन केशरी,कोषाध्यक्ष संतोष दुबे,प्रभात पांडेय,धिरज तिवारी,आयुष पटेल,मिथलेश तिवारी,नागेंद्र जयसवाल,अंकुर श्रीवास्तव,पप्पू तिवारी,दीपक राय,गिरधर गोपाल,सौरभ श्रीवास्तव,अभय,सुनील आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे
और मोदीजी के कार्यों को घर घर जाकर बताने के लिए दृढ़ संकल्प लिया।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments