Header Ads

मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने काे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन जोर-शोर से लगी हुई है। शुक्रवार की दोपहर दुर्गावती मे पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च अनुमंडल पुलिस निरीक्षक रामजी प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा एवं थाना अध्यक्ष दुर्गावती राजीव रंजन सिंह के  नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च दुर्गावती थाना से निकलकर दुर्गावती बाजार, सावठ, स्टेशन रोड‌ दुर्गावती, कर्णपुरा, मंसूरपुर, डुमरी कल्याणपुर , नुआंव, कबिलासपुर, जेवरी, छाता खजुरा, सरैया, कर्मनाशा, महमूद गंज, कोट्सा, मरहिया  सहित कई इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस निरीक्षक मोहनिया रामजी प्रसाद ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद हैं। संवदेनशील जगहों को चिन्हित करते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। ताकि किसी तरह का कोई खलल पैदा न हो सके। वहीं उन्होंने बताया कि हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है। वे बच नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया सेल द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को तत्काल चिन्हित करते हुए पकड़ा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। समय रहते एक्शन लिया जाएगा। पर्व में खलल पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments