Header Ads

642 लीटर शराब बरामद,ब्रेजा कार,पिकअप, मोटरसाइकिल जप्त,सात गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती: दुर्गावती पुलिस ने थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी के दौरान एक ब्रेजा कार, एक पिकअप व दो मोटरसाइकिल से 642 लीटर शराब को बरामद कर 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने ब्रेजा कार से एक तस्कर को दबोचा तो वही चार तस्कर को पिकअप वाहन से जबकि दो तस्कर को जो बाइक से लोकेशन दे रहे थे। बता दें कि तस्कर अवैध शराब को यूपी व हरियाना की तरफ लेकर बिहार में खपाने के लिए ले जा रहे थे।

इस संबंध में दुर्गावती थाने के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार दुर्गावती के विभिन्न जगहों पर विशेष छापेमारी की गई जिसमें एक ब्रेजा कार, एक पिकअप, दो मोटरसाइकिल को जप्त कर 642 लीटर शराब को बरामद किया गया है। साथ में 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments