Header Ads

खुलासा : स्वर्ण व्यवसाई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा,महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: बीते 8 अगस्त को जिले के कुदरा बाजार में एक स्वर्ण व्यवसाई से बदमाशों ने गहने सहित 70 हजार रुपए लेकर पैर में गोली मारकर भाग गए थे. जिसको लेकर कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देती हुए बताया कि बीते 8 अगस्त को कुदरा में स्वर्ण व्यवसाई से लूट हुई थी इसके अनुसंधान के लिए एक पुलिस टीम की गठन की गई थी. जिसमें पुलिस टीम द्वारा महिला सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. जो कि गिरफ्तार सभी लोग अशोक यादव गिरोह के सदस्य हैं जो अक्सर एनएच 2 पर लूट कांड की घटना को अंजाम देते हैं.इस गिरोह को घटा का अंजाम देने के लिए महिला सदस्य सिम कार्ड उपलब्ध अपनी मां के नाम से करती थी,पुलिस ने सदस्य के सात लोगों को महिला के साथ गिरफ्तार किया गया है.जिनके पास से 5 ग्राम लूट के सोना 5 मोबाइल 3 बाइक एक देशी कट्टा और गोली को भी बरामद किया गया है.


No comments