पिकअप के धक्के से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़ : शनिवार की देर शाम रामगढ़- देवहलिया पथ स्थित दलित बस्ती से समीप पिकपक के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई .मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गोडसारा गांव निवासी मिश्री यादव के 35 वर्ष के पुत्र रामनिवास यादव है.
जानकारी के मुताबिक, साइकिल सवार रामनिवास अपने साइकिल से किसी निजी कार्य से डहरक बाजार शनिवार की देर शाम जा रहे थे, तभी रामगढ़ बजार के तरफ से तेज गति से जा रही पिकपक ने दलित बस्ती के समीप राम निवास के साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया. घटना में रामनिवास घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़े. घटना के बाद पिकअप चालक अपना वाहन लेकर अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े रामनिवास को राहगीरों द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल साइकिल सवार को प्राथमिक उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए घायल को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया.वही सदर अस्पताल से स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जबकि वाराणसी में इलाज के दौरान घायल घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिए. इधर मौत के खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई.
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment