दुकान के छत तोड़ दुकान में घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: शहर के टाउन हाई स्कूल के पास बीज भंडार की दुकान का छत पटिया तोड़कर चोरों ने सम्मान को तितर-बितर कर गला से तकरीबन दस हजार रुपए का चोरी कर लिया. दुकान के मालिक सदानंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था.जब शनिवार को सुबह दुकान खोला तो देखा की छत तोड़कर चोरों ने समान तितर बितर कर गल्ला में रखे पैसा गायब हैं.उन्हों ने बताया की गल्ला में तकरीबन दस हजार रुपया रखा हुआ था.घटना के सूचना भभुआ के सदर थाने को आवेदन के माध्यम से दिया गया है. घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दुकान के चारों तरफ से जांच पड़ताल किया है.इस संबंध में प्रशासन द्वारा बताया गया कि चोरों ने रात को घटना का अंजाम दिया है.इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही.

Post a Comment