Header Ads

वाहन के धक्के से छात्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के हसनपुरा मोड़ के पास साइकिल से पढ़ने जा रहा किशोर का वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई.मृतक किशोर की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव निवासी शिव बिंद के 12 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ फागु कुमार है.

सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि किशोर घर से पढ़ने के लिए साइकिल से सिलौटा गांव जा रहा था. तभी हसनपुरा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जहां आस पास के लोगों ने देखा तो घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. 

इधर, घटना के सूचना मिलते ही भभुआ के राजद विधायक भरत बिंद व  भभुआ जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लिया. उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया है.उनके के द्वारा कहा गया कि सड़क दुघर्टना में किशोर की मौत हुई है जो गरीब परिवार से आता है.सरकार व जिला प्रशासन से निवेदन करता हूं कि सड़क दुर्घटना के तहत जो भी मुआवजा मिलता है. इस पीड़ित परिवार को दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयास किया जाएगा.वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है.

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई.

No comments