झाड़-फूंक के चक्कर में किशोरी की गई जान..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: पलंग पर सोई एक किशोरी का जहरीला सांप के काटने से मौत हो गई है,जहां मृतक किशोरी सोनहन थाना क्षेत्र के बलुंवा गांव निवासी अरविंद पासवान की 16 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी बताई जाती है, बताया जाता है कि किशोरी अपने घर में पलंग पर सोई हुई थी तभी इसी दौरान उसके सर में एक जहरीले सांप 4 बार काट लिया जिसके बाद किशोरी गंभीर रूप से अचेत हो गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे झारफुक के लिए ले जाया गया,लेकीन वहां भी भी किशोरी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो, उसे इलाज के लिए कुदरा के पीचसी ले जाया गया.
वहीं कुदरा पिएचसी में इलाज के बाद स्तिथि गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए किशोरी को भभुआ के सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकीन वहां भी उसकी तबियत और बिगड़ने लगी तो उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया गया, वहीं बनारस जाने के दौरान किशोरी की रस्ते में ही मुगलसराय में मौत हो गया, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया.
जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया जन सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ के सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उसके परिजनों ने बताया कि किशोरी घर में पलंग पर सोई हुई थी इसी दौरान उसके सर में जहरीला सांप ने काट लिया था जिसके बाद भभुआ सदर अस्पताल मे लाया गया जहां से चिकित्सक ने इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां जाने के दौरान इसकी रस्ते में मौत हो गया है, वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा के तहत मुआवजा राशि देने की मांग किया है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment