Header Ads

एनएच से पुलिस ने 24 पशुओं से भरे कंटेनर को किया जब्त,पांच गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात आरकेटी होटल के समीप से पशुओं से भरा एक कंटेनर को बरामद किया है।जिसमें 24 पशु ठूसकर भरे गये थे साथ में पुलिस ने पांच पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों में यूपी के कौशांबी जिले के तिवारी पुरवा गांव निवासी मिथलेश कुमार, तेगाही गांव निवासी धर्मवीर, ननवई गांव निवासी सरताज अहमद बिहार के बिक्रमगंज निवासी शमशाद कुरैशी, अरवल जिले के इब्राहिमपुर गांव रहमतुल्ला कुरैशी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिली की जीटी रोड के रास्ते ट्रक मे लोडकर पशुओं को यूपी मे ले जाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के आरकेटी होटल के समीप से पशुओं से भरे कंटेनर को जप्त कर लिया। जिसमें 24 भैंस को बेतरतीब ढंग से क्रूरता पूर्वक बांधा गया था। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर में सवार पांच पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर थाने ले आई।वही पुलिस ने जप्त पशुओं को नुआंव स्थित मेले में सौंप दिया है।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments