सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के द्वारा की गई बैठक..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: सोमवार को डीएम सावन कुमार के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई.उक्त बैठक में कई दिशा निर्देश दिया.वही जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निदेश दिया गया.जबकि उक्त बैठक में NH व NHAI की तरफ़ से कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए.वही डीएम के द्वारा उनके डिपार्टमेंट को लिखने का निर्देश दिया गया है.वही डीएम के द्वारा परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की हेलमेट चेकिंग एवं पॉल्यूशन चेकिंग बढ़ाने जाए। सभी पंचायतों में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक जाए।ताकि लोग जागरूक हो सके.छोटा छोटा वीडियो बनाकर चौराहों पर प्रदर्शित किया जाए.यातायात नियम के बारे में समय-समय पर स्कूलों में बताने का निर्देश दिया गया.good samaritan के चयन करने हेतु निर्देशित किया गया.वही डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया की "No helmet no petrol".

Post a Comment