Header Ads

अपराध व शराब माफिया पर रहेगा कड़ी नजर : थाना अध्यक्ष

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ/रामगढ़ : रविवार को रामगढ़ थाने के नए थाना अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने स्थानीय थाने में पदभार लिए. वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफिया के ऊपर कड़ी निगरानी रखी जाएगी .अपराध पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा. जबकि बॉर्डर क्षेत्र से प्रवेश करने वाले शराब माफिया पर गहनता पूर्वक जांच किया जाएगा. विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में लगातार निगरानी करते रहेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कोई भी लोगों की समस्या सुनने के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगे. कभी भी कोई भी समस्या हो तो सरकारी नंबर पर कॉल करें. रामगढ़ पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा. समस्या का तत्काल निवारण किया जाएगा. सड़क सुरक्षा को लेकर थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिदिन हेलमेट के मध्य नजर रखते हुए वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. वहीं लोगों से अपील किया कि आप लोग घर से बाहर निकले तो हेलमेट जरूर लगाए.

रिपोर्ट: अभिषेक राज व धीरेंद्र गुप्ता 

No comments