Header Ads

समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व से संबंधित की गई समीक्षा बैठक..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: सोमवार को डीएम सावन कुमार के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की गई.उक्त बैठक में कई दिशा निर्देश दिया गया.मुख्य रूप से बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई.परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में सबसे अधिक लंबित मामले भभुआ अंचल में पाया गया.लंबित मामले को शीघ्र निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.सभी अंचलाधिकारियों को समय सीमा के अंदर परिमार्जन आवेदन को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.ऑनलाइन दाखिल खारिज के समीक्षा के क्रम में रामपुर एवं भगवानपुर अंचल का स्थिति संतोषजनक नहीं पाया गया जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया.सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन म्यूटेशन समय सीमा के अंदर करने का निर्देश  दिया गया.उक्त बैठक में अपर समाहर्ता ,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ , दोनों अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता ,सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

No comments