कैमूर में एक सप्ताह के अंदर चार डीसीएम ट्रको से 16103 लीटर शराब बरामद,मोहनिया डीएसपी ने दी जानकारी..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : (मुबारक अली): पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर कैमूर पुलिस के द्वारा शराब के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान में एक सप्ताह के अंदर कैमूर पुलिस ने चार ट्रको से 16103 लीटर शराब बरामद की है।इसकी जानकारी मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने मोहनिया थाने में रविवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है।सेव की आड़ मे डीसीएम ट्रक में छुपाकर यूपी से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप रविवार को भी मोहनिया समेकित चेकपोस्ट पर पुलिस व एएलटीएफ कि संयुक्त करवाई में जप्त किया गया तथा पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।उक्त डीसीएम ट्रक से कुल 3396 लीटर शराब बरामद किया गया है।गिरफ्तार ट्रक का चालक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र के मसौर गांव निवासी सूरत सिंह का 46 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार बताया जा रहा है। इस संबंध में मोहनियां डीएसपी फैज अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दुर्गापूजा के मद्देनजर कैमूर पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा जिला अंतर्गत मद्यनिषेध के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस एवं मद्य निषेध का संयुक्त रूप से विशेष एंटीलिकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है।जिसमे टीम के पदाधिकारियों एवं मोहनिया थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ समेकित चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग किया जा रहा है।इसी क्रम में यूपी की तरफ से एक डीसीएम ट्रक संख्या एचपी 28 बी 8130 डीसीएम ट्रक को आते देख रुकवाया गया तो पुलिस को देख ट्रक का चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा।जिसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद ट्रक की तलासी ली गई तो डीसीएम ट्रक में सड़े हुए सेव की आड़ में भारी संख्या में शराब की खेप बरामद किया गया।जिसे जप्त कर थाने लाया गया तो अलग अलग ब्रांड के 379 पेटी यानी 3396 लीटर शराब की मात्रा बताया गया।
कैमूर में 1 सप्ताह में शराब से भरा चार ट्रक जब्त
डीएसपी ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर अब तक कुल चार ट्रकों से 16103 लीटर शराब बरामद किया गया है।पुलिस को दुर्गा पूजा त्योहार में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।बताया कि त्योहार में खपत करने के लिए शराब की इतनी बड़ी खेप बिहार मे तस्करो द्वारा लाने का प्रयास कर रहे है।जिसे पुलिस की सक्रियता से नाकाम कर दिया गया।इसी एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने लगभग 16 हजार लिटर शराब की खेप बरामद किया है जिसकी मार्केट में कुल कीमत लगभग एक करोड़ से ज्यादा की आंकी गई है।पकड़े गए सभी चार ट्रकों में तीन ट्रक मोहनिया थाने एवं एक ट्रक दुर्गावती थाने में जप्त है।

Post a Comment