शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन-..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती (मुबारक अली): बिहार राज्य शिक्षक महासंघ,कैमूर का प्रतिनिधिमंडल बीआरएसएम प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौबे के नेतृत्व में शनिवार को रामगढ विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के गृह आवास सहुका मे पहुंकर सरकार द्वारा प्रस्तावित "बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 "में सुझाव भेजने हेतु ज्ञापन सौंपा .जिसमे प्रतिनिधि मंडल का सुझाव निम्नवत रहा-
1-- बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों को "बिहार विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 में समायोजन कर वेतन संरक्षण एवं वरीयता का लाभ के साथ बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाय।शिक्षक के कई संवर्ग बनाने से शिक्षा एवं शिक्षक दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।अतः बिहार के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा एवं शिक्षकों के व्यापक हित में प्रस्तावित बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को निरस्त किया जाए. प्रतिनिधि मंडल के में शामिल शिक्षकों ने बताया कि उपरोक्त सुझाव को विधायक सुधाकर ने विभाग को भेज दिया.
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने अपील है कि साथी गण अधिक से अधिक संख्या में सुझाव सरकार को भेजें एवं भेजवाने का अधिकतम प्रयास मिशन मोड़ में करें. उन्होंने कहा कि सुझाव भेजने का समय सीमा निर्धारित है.यह कार्य हम सभी शिक्षकों के हित में है. प्रतिनिधि मंडल दल में सतीश कुमार चौबे, संजय सिंह, रमेश सिंह, शेर मोहम्मद ,कमलेश पासवान, संजय तिवारी, आदि शामिल रहे.

Post a Comment