Header Ads

कमरे में मिला महिला का शव,इलाके में सनसनी..

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़ : बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में एक मकान से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.मौत के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।मृतका के पहचान थाना क्षेत्र के रामगढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर दो निवासी अजय कुमार गुप्ता की पत्नी 30 वर्षीय आरती देवी बताई जाती है।उक्त मामले में रामगढ़ थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर दो के एक मकान से एक महिला का शव मिला है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।
हालाकि खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके वाले के द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments