बड़ी खबर : जंगल में वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन में तीन भरुई बंदूक ,छर्रा व बारूद किया बरामद..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरीखोह के जंगल में वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चला कर तीन भरूई बंदूक व छर्रा के साथ जंगली जानवर को मारने वाले बारूद को बरामद किया है. जिसपर जानकारी देते हुए कैमूर डीएफओ चंचल प्रशासम ने बताया कि पक्षियों और जानवरों का शिकार करने के नियत से जंगल के तिलपाड़ा मौजा में स्थित एक झोपड़ी से तीन भरुई बंदूक व छर्रा बरामद किया गया है.
इस मामले में वन विभाग की टीम द्वारा बरामद सामान को जप्त करते हुए भगवानपुर के टोड़ी गांव निवासी रामधनी मुसहर व सुकई मुसहर एवं एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डीएफओ ने बताया कि इस हथियार से जांगल के छोटे छोटे जानवरों को मारते हैं जो की सर्च ऑपरेशन के द्वारा वन विभाग की टीम ने तीन भरुई बंदूक के साथ छर्रा और बारूद बरामद किया है.हालांकि इस मामले में अभी किसी की भी अभितक गिरफ्तारी नहीं हुआ है, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वन विभाग की टीम जुटी हुई है जल्द ही सभी की गिरफ्तारी किया जायेगा, उसके बाद ही मामले का पुरा खुलासा हो पाएगा।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment