Header Ads

बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे जिप सदस्य

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: मंगलवार को रामपुर प्रखंड के भीतरीबांध, लेवाबांध, बाराडीह बिछी बांध आदि गांव का दौरा जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने निरिक्षण किया है, वहीं जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा है लगातार बारिश हो जाने के चलते बाढ़ आने के कारण कई गांव में जल जमाव से कई घर प्रभावित हुए हैं कई घर क्षतिग्रस्त हो कर गिर गए हैं।

जिसमें आज रामपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में घूम कर ग्रामीणों से मिलकर उनके दुख और दर्द को जाना उनका हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है उनकी समस्या के निदान के लिए गांव-गांव में घूम रहा हूं स्थिति से अवगत हो रहा हूं देखकर सारी बातें जिला के वरीय पदाधिकारी से अवगत कराकर ग्रामीणों को हर तरह से सहयोग किया जाएगा, जिला परिषद ने यह भी बताया कि कई गांव मे घर गिर जाने से बहुत ऐसे ग्रामीण है जो खुले आसमान के नीचे हो गए हैं जिनका कोई खाने पिने तक को मोहाल हो गए है।

इसके साथ ही भीतरी बांध गांव में कई एकड़ में जमीन जल जमाव हो जानें से खेत में लगे फसल डूब गए हैं, जोकि ग्रामीणों द्वारा जीवन यापन हेतु किया गया खेत में धान का फ़सल भी बर्बादी के कगार पर है जिनका जीवन यापन करना भी बहुत मुश्किल होगा, गांव में पहुंचे जिला परिषद से ग्रामीण जनता ने अपनी समस्याएं भावुक होकर बताएं और इनकी पीड़ा देखकर आहत जिला परिषद सदस्य ने कहा कि जिला के वरीय पदाधिकारी से बात करके समस्या का निदान के लिए संबंधित विभाग से जल्द निदान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा आवास योजना में होता है भ्रष्टाचार अन्यथा सरकार से आने वाली आवंटित राशि जो कि प्रतिवर्ष टारगेट से गरीबों के मकान बनाने हेतु दिया जा रहा है परंतु अभी भी कई घर मिट्टी के बने हैं यही कारण है कि मिट्टी का घर गिरने कई ग्रामीण उसमे दब कर मर जा रहे हैं लेकिन आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार के चलते गरीबों को पक्का मकान नहीं मिल पा रहा है इस मामले से जिला पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त से अवगत कराते हुए समस्या के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग करूंगा।

की आखिर क्यों नहीं मिल पा रही है गरीबों को पक्का मकान जबकि सरकार से आने वाली राशि हमेशा ही गरीबों के बीच में बढ़ता है फिर भी मिट्टी का मकान इतना भारी संख्या में कैसे हैं निश्चित गरीब वंचित रह जा रहे हैं आवास योजना से और आवास योजना में लूट और बंदर बांट मचा हुआ है इसीलिए आए दिन मिट्टी का घर गिरने से घटना दुर्घटना हो जा रहा है, जिसको लेकर पीड़ितों के क्षतिपूर्ति की तत्काल सरकार से और संबंधित विभाग से मांग करता हूं।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments