Header Ads

BREAKING: दुर्गावती नदी में डूबने से हुई महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अकोढीं गांव के समीप दुर्गावती नदी से एक 45 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। बता दे की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह भी पहुंचे। जिसके बाद दुर्गावती पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव निवासी बाढु सेठ की पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला अहले सुबह से ही घर से गायब थी। जिसका शव संध्या के समय दुर्गावती नदी से बरामद किया गया। 

मृतिका महिला के पति बाढ़ु सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि खाना खाने के बाद हम और हमारी पत्नी दोनों सोए हुए थे। लेकिन पता नहीं कब हमारी पत्नी घर से लापता हो गई हमें कुछ पता नहीं चला। वही आज संध्या के समय दुर्गावती नदी से हमारे पत्नी का शव मिला। मेरी पत्नी कुछ दिमागी हालत से कमजोर भी थी।

No comments