Header Ads

महिला की गले से सोने के चेन व कान के बाली ले भागे बदमाश,अंचल कार्यालय में जाति निवास पत्र बनवाने आई थी महिला..

कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया(मुबारक अली ): शहर में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और कान की बाली तोड़ रफूचक्कर हो गए। मामला मोहनिया अंचल कार्यालय के गेट के पास की है। जहां शनिवार को एक महिला ने अंचल कार्यालय में जाति निवास आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आई हुई थी। वहां से घर जाने के क्रम में अंचल कार्यालय गेट के बाहर पहुंची तभी बाइक सवार चोरों ने घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मोहनिया थाना क्षेत्र के खझरा गांव निवासी निकेश चौबे की पत्नी ऋचा भारती ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच में जुट गई है। ऋचा भारती  ने आवेदन में लिखा है कि शनिवार को मैं अपने गांव से आवास एवं जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मोहनिया अंचल कार्यालय आई हुई थी अंचल कार्यालय से मैं वापस घर जा रही थी। इसी बीच वे जैसे ही अंचल कार्यालय गेट के पास पहुंची तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए जो गले का चैन सोने का और कान का बाली लेकर भाग निकले साथ ही झोले में पैन कार्ड वोटर कार्ड प्रमाण पत्र का ओरिजिनल कागजत था। वह भी लेकर भाग निकले। घटना के संबंध में उन्होंने मोहनिया थाने में प्राथमिक दर्ज करने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दी है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


No comments