तीन ट्रकों से एक करोड़ की शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: एएलटीएफ ,उत्पाद विभाग व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में नेशनल हाईवे दो पर अलग-अलग तीन ट्रकों से कुल 12705 लीटर अवैध शराब को बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें की बरामद किए गए अवैध शराब की ब्लैक कीमत शराब माफियाओं के अनुसार एक करोड़ रुपए की बताई गई है। जानकारी के अनुसार कैमूर प्रशासन को अब तक कि यह सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि विशेष छामेमारी अभियान के तहत एनएच दो पर अलग-अलग ट्रकों से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी।

Post a Comment