सड़क किनारे बने नाले से टकराई बाइक,पिता-पुत्री समेत चार घायल,रेफर..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : मंगलवार को थाना क्षेत्र के पिपरिया मोड़ स्थित महाराणा प्रताप होटल के समीप जीटी रोड के उत्तरी तरफ सड़क किनारे बने नाली से एक बाइक टकराकर गिर गई।दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्री सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी गाजु राम 40 वर्ष और उनकी पुत्री पूजा कुमारी 12 वर्ष,भभुआ थाना क्षेत्र के सीओ गांव निवासी सियाराम राम के पुत्र अनिल राम 30 वर्ष एव केशव राम के पुत्र गणेश कुमार 20 वर्ष बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ गांव के अनिल राम एव गणेश राम दोनों दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव मे रिश्तेदारी में आए हुए थे। मंगलवार को बाइक से गाजूराम उनकी पुत्री पुजा कुमारी सहित चारों लोग एक साथ विजयादशमी पर्व पर लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए भभुआ थाना के सीओ गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक अभी पिपरिया मोड़ के करीब महाराणा प्रताप होटल के समीप पहुंची की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी निकासी के लिए बने खुले नाले में टकराकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बने नाला उसमें सरिया लगी हुई थी जिसके चलते दो लोग के शरीर में कई जगह सरिया धंस गया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई घटना की सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।आनन फानन में सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। जिसमें अनिल राम एव गणेश राम को काफी गंभीर चोटें लगी हुई थी तथा पूजा कुमारी का एक पैर फैक्चर हो गया था।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment