पूर्व प्रखंड प्रमुख के निधन पर शोक सभा का आयोजन..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में पूर्व प्रखंड प्रमुख जमुना यादव के निधन पर बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया.इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।जिसमें पूर्व प्रखंड प्रमुख जमुना यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की गई।वक्ताओं ने कहा उनका निधन एक अपुरणीय क्षति है भविष्य मे जिसकी भरपाई करना मुश्किल है मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार गुप्ता,बसपा नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू,जिला पार्षद दिपक यादव,मिथलेश पासवान,मुखिया बब्बु सिंह,पिंकू सिंह,देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक,रामअवतार राम,चंद्रशेखर यादव,अशोक यादव,संजय सिंह,राजेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment