Header Ads

जिला पार्षद विकास सिंह के पिता का निधन,शोक की लहर, श्रद्धांजलि देने वालों को तांता..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के पिता विजय सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे सुबह में उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई जिसके कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर फैल गई।इधर जिला पार्षद विकास सिंह के पिता का मौत की खबर जैसे ही मिली उनके आवास पर शुभचिंतकों रिश्तेदारों व राजनीतिक दलों एवं समाजसेवियों समेत काफी संख्या में लोग पहुंच गये।सभी लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments