मां का खुल गया पट,जय माता दी नारे से गूंजा पांडाल
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ/रामगढ़: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से महिला व पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा के प्रतिमा का दर्शन कर निहाल हो गए. रामगढ़ बाजार में तीन स्थलों पर भव्य पंडाल का निर्माण कर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है. शनिवार के दोपहर वैदिक मंत्रों के साथ मां भवानी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मां का पाट खोल दिया गया. श्रद्धालुओं मां का पाट खोलते देख कर श्रद्धालु के चेहरे पर काफी खुशी दिखी. इस दौरान समिति के सभी सदस्यों के द्वारा क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं के बीच मां का प्रसाद वितरण किया गया.
बताते चले की रामगढ़ नुआंव पथ स्थित बैंक आफ इंडिया के समीप मां भारती दुर्गा समिति के नेतृत्व में पंडाल मां भवानी का पूजा अर्चना किया जा रहा है.वही दूसरा रामगढ़ बाजार स्थित दुर्गा चौक के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मां दुर्गा समिति के नेतृत्व में मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना किया गया है. वहीं मां का तीसरा पंडाल रामगढ़ मोहनिया पथ स्थित ब्रह्मस्थान के समीप श्री दुर्गा वीर रॉयल क्लब समिति के द्वारा मां दुर्गा का भव्य स्वरूप प्रतिमा का स्थापना की गई है.
इधर, सुरक्षा की दृष्टिकोण से रामगढ़ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. शनिवार के दोपहर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में रामगढ़ बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. थानाध्यक्ष के द्वारा क्षेत्र के लोगों से पर्व को शांतिपूर्वक बनाने के लिए भी अपील की गई. थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर दुर्गा पूजा पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने के लिए फ्लैग मार्च की गई है.उक्त मार्च में नुआंव थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद,रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी केशोव राय, अंचलाधिकारी अर्चना कुमारी, सब इंस्पेक्टर अंजना कुमारी, आरती कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी व महिला पुलिसकर्मी शामिल रही.
रिपोर्ट : अभिषेक राज व धीरेंद्र गुप्ता

Post a Comment