Header Ads

कैमूर पुलिस द्वारा बायनोक्यूलर से मनचलों व असमाजिक तत्वों पर रखी जा रही नजर : एसडीपीओ

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:  दुर्गा पूजा में शान्ति बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा भभुआ शहर सहित जिला के सभी चौंक चौराहों पर बायनोक्यूलर से मनचलों और असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है, ताकि लोग अधर्म पर धर्म का विजय का पर्व दशहरा पर्व को शांति पूर्वक मना सकें, जिसको लेकर जिला के सभी प्रखंडों के चौंक चौराहों पर 1159 पुलिस के जवान और मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

जिस पर जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि,दुर्गा पूजा में शान्ति बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा हर तरह का नुक्का अपनाया जा रहा है,और दशहरा पर्व में कोई अनहोनी ना हो सके जिसको लेकर सभी जगह बायनोक्यूलर से असमाजिक तत्वों और मनचलों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही जो भी असमाजिक तत्व के लोग अगर किसी तरह की असामाजिकता काम करते या अफवाह फैलाते पकड़े गए तो उनपर पुलिस द्वारा कठोर से कठोर कार्रवाई किया जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में कुल 338 जगहों पर दुर्गा माता के मूर्ति को स्थापित किया गया है. जिसको लेकर पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा का व्यवस्था किया गया है, जिसमें से चिन्हित 41 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है ताकि मनचलों पर भी पैनी नजर रखी जा सके और लोग अफवाह पर बिना ध्यान दीए ही शांति पूर्वक दशहरा पर्व को मना सकें।

इसके साथ ही डीएसपी ने दशहरा घूमने आए लोगों से और जिला वासियों से अपील किया है कि अगर आप वाहन से दशहरा पर्व घूमने आए हैं तो अपनी वाहन को प्रशासन द्वारा बनाया गया पार्किंग में पास करें, और किसी तरह के अफवाह में ना पड़े अगर किसी तरह की कोई दिक्कत होता है तो जीला प्रशाशन द्वारा दिए गए नंबर पर सूचना दें या आस पास के पुलिस कर्मी को सूचना दे, और शांति पूर्वक दशहरा पर्व को मनाए।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments