जिले में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व, जगह- जगह जले रावण..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिलेभर में बुराई पर सच्चाई का प्रतीक विजयदशमी का पर्व बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। अलग-अलग प्रखंडों में रावण का पुतला दहन किया गया। लोगों का काफी भीड़ जमा रही पुतला दहन होते ही जय श्री राम के जयघोष लगने लगे मोहनिया अनुमंडल में विजयादशमी पर दुर्गावती के खजुरा बाजार में रावण का पुतला दहन किया गया। जहां देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा रही।मंगलवार को शाम नौ बजे यूपी बिहार बॉर्डर खजुरा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण का पुतला दहन किया गया। दशहरा पर बाजारों में काफी रौनक रहा दुर्गावती बाजार महमूदगंज कर्मनाशा मां दुर्गा के दरबार में काफी भीड़ उमङ पङी। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।एवं मा दुर्गा का पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण कर दर्शनार्थी घर लौटे. इधर मोहनिया शहर में रावण का पुतला दहन किया गया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्री राम की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उन्होंने सभी को बधाई दिया।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment