लोहरा थानाध्यक्ष संजय सिंह को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने लोहरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया मालूम हो की दुर्गापूजा पर्व के अवसर पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अंतर्गत तत्पर रहते हुए विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को कायम रखते हेतु उनके द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की गयी जिस कारण यह पर्व शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कायम कराया गया जो अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनिय है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा लोहरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
Report: Mubarak Ali

Post a Comment