भीषण हादसा:स्कार्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा,हादसे में पिता- पुत्री की मौत,पत्नी गंभीर रुप से घायल..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले से बड़ी खबर जहां एक स्कार्पियो ने बाइक सवारो को रौद दिया इस हादसे मे पिता व पुत्री की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई घटना कैमूर जिले के भभुआ- अधौरा पथ पर मुरतिया मोड़ के समीप की बताई जाती है।मृतको मे अधौरा थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी निर्मल राम,उनकी 4 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी बताई जाती है। वही घायल पत्नी गीता देवी शामिल है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment