Header Ads

एसडीएम बनने के बाद कल्याणपुर गांव लौटे रितेश यादव का क्षेत्र वासियों ने पुष्पवर्षा कर ढ़ोल नगाड़ो से किया भव्य स्वागत..

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम बने कल्याणपुर के लाल रितेश कुमार यादव का शानदार स्वागत किया गया। एसडीएम बनने के बाद पहली बार मंगलवार को गांव पहुंचे रितेश का यूपी बिहार बॉर्डर कुल्हड़िया से लेकर उनके गांव कल्याणपुर तक शानदार स्वागत किया गया जगह-जगह क्षेत्र वासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया.तथा सैकड़ों लोगों ने बुके भेंटकर उन्हे शुभकामनाएं दीं.67 वीं बीपीएससी परिक्षा मे 50 वां रैंक लाकर एसडीएम पद पर चयनित हुए रितेश कुमार यादव वाराणसी से अपने गांव कल्याणपुर लौट रहे थे. इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में क्षेत्र वासियों ने कुल्हड़िया मोड़ के पास पहुंचकर उन्हें रिसीव किया. जहां पर उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया.वहां से दर्जनों चार पहिया वाहन काफिले के साथ दुर्गावती बाजार पहुंचे.वहां दुर्गामंदिर परिषर में उन्होंने मत्था टेका तथा डाक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया. वही बाजार वासियों ने एसडीएम रितेश यादव का फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया. उसके बाद काफिला कल्याणपुर गांव के लिए रवाना.जहां कल्याणपुर पंचायत भवन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया हुआ. इस दौरान बीपीएससी मे एसडीएम पद पर चयनित हुए रितेश यादव ने कहा कि मेरी इस सफलता पर गांव के लोग जो उत्साह है .मुझे तो बहुत खुशी है ही लेकिन मेरी इस सफलता का साकार तब होगा .जब अगला बीपीएससी एवं यूपीएससी में क्षेत्र के और लोग भी डीएम एसडीएम डीएसपी बने. जो लोग चाहे जिसमें भी उनकी रुचि हो उसमे लगे रहे . मुझे और खुशी होगी. कहां की सफलता के लिए जुनून जरूरी है .सपनों को साकार करने के लिए ईमानदारी से पढ़े. सेल्फ स्टडी करें.बता दें कि दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हरिश्चंद यादव का बेटा रितेश कुमार यादव ने बीपीएससी परीक्षा में 50 वा रैंक लाकर एसडीएम बने प्रखंड समेत जिले का नाम रोशन किया है.रितेश यादव के पिता एक साधारण किसान है एसडीएम बनने के बाद मंगलवार को पहली बार गांव में पहुंचने पर रितेश यादव का ग्रामीणों ने प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया. रितेश यादव को बिहार सीमा में प्रवेश करते ही दर्जनों चार पहिया वाहन से सैकड़ो लोग कुल्हड़िया मोड़ के पास पहले से ही पहुंच गए थे जहां से खुली स्कॉर्पियो से घर पहुंचाया गया और जगह-जगह भव्य ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया. घर पहुंचते ही माता-पिता ने गले लगा कर स्वागत किया मौके पर बसपा प्रदेश महासचिव सतीश यादव उर्फ पिंटू,जिला पार्षद दीपक यादव, मिथिलेश पासवान, विशाल यादव,वीरेंद्र यादव ,रामा यादव, डॉक्टर लक्ष्मण,अतुल सजीवन साह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments