ट्रक व बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की मौत,एक महिला घायल..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां मोड़ के समीप जीटी रोड पर रविवार शाम की है।मृतक की पहचान शिवजी गुप्ता तथा घायल महिला मौसमी कुमारी कुदरा जिला कैमूर के निवासी बताए गए है.प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी वाराणसी से बाइक सवार दोनों कुदरा अपने घर लौट रहे थे.जैसे ही बाइक अभी कुल्हड़िया मोड के समीप पहुंची की बाइक सवार दोनों लोग एक ट्रक की चपेट में आ गए जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीङ जुट गई और इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही दुर्गावती थाने के पुलिस मौके पर पहुंची आनन फानन मे दोनों घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले गए. जहा चिकित्सको ने शिवजी को मृत घोषित कर दिया ।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment