जिप सदस्य ने बाढ़ से परेशान लोगों से किया मुलाकात,कहीं कई बातें..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा सुनी जनता की समस्याएं
भभुआ प्रखंड के रूपपुर पंचायत के गोराईपुर,
रामपुर,जिगनी, हरिहरपुर पलका आदि गांव में ग्रामीण जनता से मिले वहीं मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से काफी क्षति हुई है.
विभिन्न क्षेत्र में हजारों एकड़ जमीन पर लगा फसल डूबा हुआ है कई गांव का आवागमन बाधित हो गया है जनता त्रस्त हो गई है उनके बीच में जाकर आम जनता का इस दुःख की घड़ी मे हाल चाल लिया फोन की समस्या से अवगत हुए किसानों को छति के लिए सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जायेगा गोराईपुर गावों मे सड़क अभी भी जलमग्न है अवगमन मे काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वही भभुआ प्रखंड के पलका गांव में सडक बाढ़ मे जगह जगह बह गया जिससे अवगमन बाधित है जिसको तत्काल कार्य लगाकर कार्य को तत्काल पूरा कर दिया जा रहा है इसमें लगने वाली सारी राशि मेरे द्वारा मुहैया कराई जाएगी इस दुख में मैं जनता के साथ खड़ा हूं हमारे जिला परिषद क्षेत्र से बाहर के भी गांव के लिए तक पता से लगा हुआ हूं हर तरह से जनता का सहयोग किया जाएगा
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment