Header Ads

पुत्र की लंबी उम्र की व्रत राखी पत्नी को नदी में स्नान करा घर लौट रहा पति को वाहन ने रौंदा,इलाज के दौरान हुई मौत..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली गोला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के घटावं गांव निवासी स्वर्गीय जवाहीर सेठ के 22 वर्षीय पुत्र दीपू सेठ है।

घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के  लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन अपने पत्नी को पुसौली नदी में स्नान कराने के लिए गया था, वही वापस बाइक के घर लौटने के दौरान पुसौली गोला के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया,जहां घायल हो गया।

जिसका कुदरा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आज उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर किया गया था, जहां बनारस जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।ज सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है,जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments