मोहनिया के जगजीवन स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: मोहनिया शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित 71 वें राज्य स्तरीय एस एम हक मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप पांच दिवसीय प्रतियोगिता का एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया इस टूर्नामेंट में रोहतास,जहानाबाद, अरवल,कैमूर,पटना के टीमो ने भाग लिया है।पहले दिन उद्घाटन मैच जहानाबाद बनाम अरवल के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया ।उद्घाटन पहले मैच जहानाबाद और अरवल के बीच खेले गए मैच में दोनों ही टीमो की तरफ से एक भी गोल निर्धारित समय मे नही दागे गये जिससे दोनों टीमों का मुकाबला बराबरी पर छुटे। दोनों टीमों को एक-एक अंग दिए गए वही दूसरी पाली में पटना बनाम औरंगाबाद के बीच मैच खेला गया।जिसका उद्घाटन बिहार स्टेट फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद इम्तियाज हुसैन पटना ने किया। दूसरी पाली के हुए मैच में पटना ने दो जीरो से जहानाबाद को हरा कर मैच जीत लिया और आगे के मैच में अपनी बढ़त बना ली। मैच के रेफरी का भूमिका परवेज आलम मुकेश कुमार अजीत कुमार ने कि। इस मौके पर बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज,कैमूर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह,खुर्शीद अकरम,समीम राइन,प्रिंस सिंह, मुस्तकीम राईन एवंं अभय सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment