Header Ads

बड़ी खबर: एचएम पोस्ट को लेकर भीड़ गई दो महिला शिक्षिका,घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट में फटा पंजीकरण रजिस्टर..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: एक तरफ शिक्षा विभाग शिक्षा को सुधारने में लगे है के पाठक बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव जो लगातार शिक्षा के साथ शिक्षकों को सुधारने में जुटे है,तो वही कैमूर में एचएम पोस्ट को लेकर दो शिक्षका आपस मे भीड़ गई और जमकर मारपीट झोटा झोटी की जिससे एचएम राजवंती कुमारी बिहोश हो गई तो दूसरी शिक्षिका दुर्गा गुप्ता अपने पति को बुलाकर साथ मे पंजी रजिस्टर भी लेते चली गई।

काफी देर बाद स्कूल की रसोइया बेहोश पड़ी शिक्षिका को पानी डाल कर होस में लाई,मामला भभुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकुढ़ी गांव का है,दो शिक्षिका के झगड़े के कारण छात्रों में दहशत फैल गया जिससे आज स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम दिखी,कल 84 बच्चे स्कूल आये थे पर आज 65 ही पहुँचे जबकि स्कूल में नामांकित कुल बच्चे 254 है,जब कि शिक्षक मात्र चार है जिसमे एक उर्दू शिक्षक और तीन महिला शिक्षिका है।

बताया जाता है कि एक शिक्षिका दुर्गा गुप्ता जो भभुआ से स्कूल जाती है जो अक्सर लेट लतीफ स्कूल पहुँचती है और स्कूल बंद होने से पहले घर लौट जाती है,लेट स्कूल पहुँचने के बाद भी शिक्षिका पंजी उपस्थिति पर 9 बजे दर्शाती थी,जिसको लेकर एचएम विरोध करती थी कि जब स्कूल में उपस्थित हुई है वही समय दर्शाए ,जिसको लेकर पहले भी कई बार दोनो में तू तू मैं मैं हो चुका है और उपस्थिति रजिस्टर फट चुका है,कल हद तब हो गई जब शिक्षिका उपस्थिति रजिस्टर को फाड़ रही थी तभी एचएम शिक्षिका ने बोला कि आप रजिस्टर क्यो फाड़ रही है जिसके बाद लपड झापड़ करने लगी दोनो काफी देर एक दूसरे से भिड़ी रही जब एचएम गिरकर बेहोस हो गई तो शिक्षिका अपने घर चली गई।

छात्र विपुल कुमार और छात्रा रागिनी कुमारी बताती है कि दुर्गा मैडम एचएम बनने के लिए कई बार राजवंती मैडम से झगड़ा करती रहती है, स्कूल में झगड़ा के कारण बच्चे डर से आज कम आये है,स्कूल के उर्दू शिक्षक अखलाख अंसारी बताते है कि कल हम स्कूल नहीं आये थे पर पता चला कि दोनों मैडम आपस में भीड़ गई जिसके कारण आज स्कूल बच्चे कम आए है,स्कूल की रसोइया मालती देवी बताती है कि दुर्गा मैडम लेट आती है जिसके कारण हर बार झगड़ा होता है।स्कूल जाँच में पहुँचे ऋषि कुमार एकाउंटेंट बताते है कि कल स्कूल में दोनों मैडम लड़ गई थी जिसके कारण आज स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम है।

शिक्षा का मंदिर बना लड़ाई का अखाड़ा

स्कूल के एचएम राजवंती कुमारी बताती है एक साल से स्कूल में पोस्टिंग हुआ है उसी समय से एक दिन भी समय पर स्कूल नहीं आती और स्कूल बंद होने से पहले घर चली जाती है,देर से आने के बाद भी उवस्थिति रजिस्टर पर स्कूल का समय दिखा कर हाजिरी बनाती थी जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ कई बार रजिस्टर फाड़ी जिसके कारण एक माह से उपस्थिति रजिस्टर पर हाजिरी नहीं बनने देती थी जब कल स्कूल कार्यालय में बैठकर रजिस्टर फाड़ने लगी तो पूछने पर मारपीट करने लगी,जिससे मैं गिर कर बेहोश हो गई स्कूल की रसोइया हमे उठाई।

इस मामले को अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचना देते हुए एससी एसटी थाने में मामला दर्ज कराई,हम चाहते है कि दुर्गा मैडम का यहाँ से ट्रांसफर किया जाए,वही इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा का कहना था कि मामले को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय को आदेश दिया गया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई करे।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments