बड़ी खबर : 40 लाख रुपये धोखाधड़ी के आरोप में कैमूर पुलिस ने लखीसराय के डीटीओं को किया गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : खदान के बंदोबस्ती कराने के नाम पर 40 लाख रुपए धोखाधड़ी करने के आरोप में कैमूर पुलिस ने शुक्रवार को लखीसराय के जिला परिवहन पदाधिकारी जियाउल्लाह अंसारी को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उनके विरुद्ध दिवान शहंशाह खां ग्राम सरेवां थाना भभुआ जिला कैमूर द्वारा खदान के बंदोबस्ती कराने के नाम पर 40 लाख रुपए अपने चचेरे भाई एवं पत्नी के बैंक खातों में मंगवाकर गवन करने का आरोप लगाया गया था इसकी शिकायत आर्थिक अपराध इकाई पटना को दी गई थी आर्थिक अपराध इकाई पटना द्वारा मामले की जांच की गई जांचोंपरांत इनके विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज करने का निर्देश दिया गया अनुशंसा पर भभुआ थाना कांड संख्या 794/ 23 दिनांक 28 अगस्त 2023 को भादवि की धारा 420/406/409/120(बी) पीसी एक्ट मे केस दर्ज किया गया था।तथी से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान मे जुटी हुई थी इसी के आलोक में भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को फोर्स के साथ डीटीओं के गिरफ्तारी हेतु रवाना हुए लखीसराय डीटीओ के निजी आवास पर पहुंचे।जहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर लखीसराय के जिला परिवहन पदाधिकारी जियाउल्लाह अंसारी को उनके निजी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर डीटीओं जियाउल्लाह अंसारी को साथ मे लेकर कैमूर पहुंची आगे की आवश्यक कारवाई करने में जुट गई।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment