Header Ads

कैमूर के अधौरा में दो नये थाना भवन निर्माण का डीएम और एसपी ने किया भूमिपूजन..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करर व चौधरना में जिलाधिकारी सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दो नये थाना भवन निर्माण का भूमि पूजन कर नींव की ईंट रखी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ,थाना अध्यक्ष अधौरा, थाना अध्यक्ष लोहरा, पुलिस पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे। इस कार्य के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एसपी एवं जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और बताया कि अब तक हमलोगों को किसी भी कार्य के लिए 30 से 35 किमी. की दूरी तय कर अधौरा थाना में जाना पड़ता था। लेकिन, पुलिस थाना स्थापित हो जाने के बाद उन्हें पास में ही इसकी सुविधा मिलने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।
चौधरना में थाना बनने से खाम, दीघार, कान्हानार, कुरुवासोत, बघौता, डुमरकोन सहित दर्जनभर गांवों के लोगों को थाना पहुंचना आसान हो जाएगा। पुलिस को भी उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसे गांवों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। करर में थाना बनने से कतरौर, मुंडेरा, जमुनीनार, गुदरी, अटरा सहित दर्जनों गांवों के साथ-साथ जंगली इलाके में स्थित पर्यटन स्थल तेल्हाड़ कुंड, करर चेकपोस्ट के कर्मी तथा धार्मिक स्थल धरती माता के पास जानेवाले श्रद्धालु भी सुरक्षित महसूस करेंगे।अधौरा थाना क्षेत्र में दो नए थानों के निर्माण होने से इससे पहाड़ी क्षेत्रों एवं सिंदूर इलाकों में पुलिस की पहुंच शुलभ हो जाएगी जिससे वहां के लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा एवं जनमानस में सुरक्षा का भाव जागृत होगा।तथा अधौरा थाना क्षेत्र में अब दो और नये थाना स्थापित हो जाने से उस इलाके से जुड़े गांवों के लोगों की सुरक्षा बढ़ जाएगी। और इस क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय कर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए अधौरा नहीं जाना पड़ेगा।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments