एसडीएम बने रितेश को एवाईपी पब्लिक स्कूल बिछियां में सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित,छात्र-छात्राओं को दिए कई टिप्स..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछिया स्थित एवाईपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर कल्याणपुर निवासी बीपीएससी में चयनित हुए एसडीएम रितेश कुमार यादव को विद्यालय के डायरेक्टर सतीश यादव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस दौरान बीपीएससी में 50 वें रैंक लाकर एसडीएम बने रितेश कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।उन्होंने संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को कहा कि जिसमें भी रुचि हो, उसी में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उचित मार्गदर्शन के लिए अपने गुरु और अभिभावकों से सलाह लें।जीवन का लक्ष्य एक होना चाहिए। वह भी एक बड़ा लक्ष्य हो। लक्ष्य को लेकर विचलित न हों सही लक्ष्य निर्धारित करें।इसके बाद लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक दीजिए।उन्होंने कहा कि जीवन में आराम सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इसको त्यागने के बाद ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। यदि आप कठिन परिश्रम करते हैं तो लक्ष्य हासिल करने से कोई ताकत आपको नहीं रोक सकती।अपनी सोच को सकारात्मक रखें यह मायने नहीं रखता कि आप किस जाति, धर्म या वर्ग के हैं। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, अभी से अनुशासित होकर मेहनत करेंगे तो आपका भविष्य बेहतर होगा। आपने जो लक्ष्य सोचा है उसे अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ जीवन में अच्छा नागरिक बनने और संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत करने करने की सलाह दी।उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने बारे में भी बताया कहा कि दसवीं तक की पढ़ाई हम भी अपने गांव से ही किया हु उसके बाद इंटर की पढ़ाई बाल विद्या माध्यमिक स्कूल वाराणसी से करने के बाद बीएचयू में ग्रेजुएशन कर बीपीएससी की तैयारी में जुटे हुए थे।चार बार असफल होने के बाद भी तैयारी में निरंतर मै लगा रहा कभी हार नहीं माना जबकि मैंने महाराष्ट्र में डिवीजन अकाउंट ऑफिसर पद पर तैनात थे फिर भी मेरा बड़ा लक्ष्य था बीपीएससी में सफलता के लिए निरंतर कोशिश करते रहे जिसका आज परिणाम है कि बीएपीएससी परीक्षा में 50 वां रैंक हासिल किया।एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं। बता दें कि रितेश कुमार यादव दुर्गावती प्रखंड के कल्याणपुर गांव के रहने वाले हैं। बीपीएससी मे 50 वां रैक लाकर रितेश कुमार यादव का एसडीएम पद पर चयन हुआ है।इस दौरान एवाईपी पब्लिक स्कूल बिछियाँ के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के डायरेक्टर समाजसेवी सतीश यादव पिन्टू एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मौके पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र विशाल कुमार यादव एवं स्कूल के छात्र- छात्राएं समेत कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment