दुर्घटना : पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत,परिजनों में मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनियां : थाना क्षेत्र के डड़वा रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से पैदल जा रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मोहनिया शहर के वार्ड नंबर तीन डड़वा निवासी शिव बसंत बिंद बताया जा रहा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभभुआ भेज दिया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अपने घर से पैदल ही किसी काम से मोहनिया बाजार के लिए निकले थे।जैसे ही मोहनिया रामगढ़ पथ पर डड़वा ओवर ब्रिज के समीप पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे शिव बसंत बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। और उसे इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं घटना की सुचना पाकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने वापस शव को लेकर मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। घटना की परिजनों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया इसकी जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ अनुमंडल अस्पताल में जुट गई। सूचना मिलते ही मोहनिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment