Header Ads

शोक:भोखरी के स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी चंद्रधर सिंह का निधन..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ :  प्रखंड अंतर्गत मिव पंचायत के भोखरी गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रधर सिंह का 103 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया।इसकी जानकारी मिलते ही उनके आवास पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल समेत कई लोग पहुंचे।इस दौरान जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने बताया कि चंद्रधर सिंह काफी सामाजिक व्यक्ति थे नई पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय शंकर सिंह के पिता चंद्रधर सिंह अंग्रेजों भारत छोड़ो के आंदोलन में भी भाग लिया था।वर्तमान में चंद्रधर सिंह जी का उम्र करीब 103 हो गया था रविवार को इनका निधन हो गया इतना अवस्था होने के बावजूद भी आसपास के ग्रामीणों में वह वेद जी के नाम से विख्यात थे जड़ी बूटी का भी उनको काफी ज्ञान था जिससे वह बहुत से गाँव के ग्रामीणों का इलाज भी करते थे उनका परिवार शुरू से ही सामाजिक रहा है और वह खुद एक समाजसेवी थे उनके पुत्र स्वर्गीय शंकर सिंह भी पंचायत के मुखिया चुने गए थे उनके चले जाने से आसपास के गांव में शोक की लहर है।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments