Header Ads

बांग्लादेश के ढाका में शैंबो चैंपियनशिप में पदक जीतकर घर लौटे अशुतोष सिंह,कैमूर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत..

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : बांग्लादेश के ढाका में आयोजित साउथ एशियन शैंबो चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतकर भारत का तिरंगा लहराने वाले कैमूर के लाल आशुतोष कुमार का बुधवार को गृह जिला कैमूर मे प्रथम बार आगमन होने पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।लोगों ने फूल मालाओं से आशुतोष का स्वागत किया।साथ ही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई उनके खजुरा गांव में पूरे दिन जश्न का माहौल रहा।पदक विजेता आशुतोष सिंह पटना से कैमूर मे मोहनिया पहुंचे जहां पहले से ही लोग काफी संख्या में पहुंचे हुए थे वहां पहुंचकर लोगों ने उन्हें रिसीव किया उसके बाद जीटी रोड के रास्ते खुली कार से उनको लेकर खजुरा बॉर्डर पर पहुंचे एवं खजुरा बाजार में आयोजित समारोह के बीच आशुतोष को सम्मानित किया गया.जीटी रोड पर जगह लोगों ने आशुतोष का फुल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।गौरतलब है की एक से चार नवंबर तक सेकंड साउथ एशियन शैंबो चैंपियनशिप प्रतियोगिता बांग्लादेश की धरती पर आयोजित हुआ था.जिसमें भारत ,श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान म्यांमार नेपाल मालदीप बांग्लादेश की टीम ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में आशुतोष सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतकर देश व राज्य तथा अपने जिला कैमूर का सम्मान बढ़ाया सिल्वर मेडल जीतने के बाद आशुतोष सिंह बुधवार को पहली बार अपने गृह जिला कैमूर के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत अपने गांव खजुरा आ रहे थे. जिसकी जानकारी होते ही क्षेत्रवासी उनके स्वागत के लिए जगह-जगह खड़े हो गए.आशुतोष का आगमन जैसे ही कैमूर जिले के मोहनिया में हुआ. वहां पर भव्य स्वागत हुआ. उसके बाद आशुतोष सिंह का काफिला दुर्गावती प्रखंड के डिङखिली बाजार पहुंचा जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वहां से दर्जनों की संख्या में बाइक व कार पर सवार होकर काफिला दुर्गावती कर्मनाशा होते हुए खजुरा बाजार पहुंची वहीं खजुरा में उनका ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया.साथ ही एक दूसरे को मिठाईयां बाटी।स्वागत करने वालो में बसपा नेता सह समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू,ज्ञान प्रसाद सिंह ,अरुण सिंह,पंकज सिंह,सोनू पांडे,आलोक सिंह,रवि शंकर सिंह,जवाहर प्रसाद गुप्ता,गुड्डू सिंह,शैलेंद्र गुप्ता,राजु सिंह,डॉक्टर धनंजय सिंह, मनोज राजभर सुरज सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments