फेयर डीलर प्राइस एसोसिएशन ने हड़ताल पर जानें को लेकर किया आवश्यक बैठक..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: भभुआ के अंसार बिल्ला में कैमूर जिला फेयर डीलर प्राइस एसोसिएशन ने हड़ताल पर जानें को लेकर आवश्यक बैठक किया है. यह बैठक डीलर एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष रमजान अंसारी के अध्यक्षता में किया गया है जहां डीलर एसोसियेशन के कई डीलर और कार्यकर्त्ता हुए शामिल.
जिसमें डीलर संघ एसोसियेशन के प्रदेश महासचिव दयानंद प्रसाद ने सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रस्ताव रखा की जनवरी 2024 में पीडीएस डीलरों को हड़ताल पर जाना है जिसका सभी सदस्यों ने पुरजोर समर्थन किया. इसके बाद बिगन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष गया ने कहा कि 16 जनवरी 2024 को दिल्ली के रामलीला मैदान में चलने का आवाहन किया जाय.
तथा अंबिका सिंह यादव ने दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पटना में राज्य सम्मेलन करने का प्रस्ताव रखा इन तीनों प्रश्नों का समर्थन सभी डीलर सदस्यों ने किया.वहीं बैठक में शशि कुमार बाढ़ पटना अजय कुमार गया सुरेंद्र सिंह अरविंद शर्मा जहानाबाद बैजनाथ सिंह रूपनारायण सा असलम अंसारी शहीद कई डीलर एसोसियेशन के लोग मौजूद रहे।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment