Header Ads

एसपी ने अपराध गोष्ठी में दिया निर्देश, कहा लंबित कांडों को निष्पादित करें..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा अपराध निवारण गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी थानों में दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा किया तथा जल्द से जल्द मामले के निष्पादन का निर्देश दिया, इस दौरान प्रत्येक थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा कांडो की अद्यतन स्थिति एवं निष्पादन,‌अपराध के मुख्य शीर्ष में फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ शिवशंकर कुमार और मोहनिया एसडीपीओ फैज़ आलम समेत सभी अंचल निरीक्षक अंचल निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments