जिले के कई प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला,मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए बयान पर गुरुवार को कैमूर जिले के कई प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भभुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, भभुआ भाजपा कार्यालय से भभुआ प्रखंड मुख्यालय तक प्रदर्शन किया गया तथा नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इसी तरह मोहनिया, रामगढ़ , नुआंव ,दुर्गावती ,रामपुर प्रखंडों में भाजपा कार्यकार्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। नेताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल और महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष मीरा चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा बिहार विधान परिषद के भरी सदन में जहां माताएं बहने बैठे हुए हैं वहां उनके सामने अपमानजनक बात बोलकर बिहार का नाम पूरे देश नहीं बल्कि विश्व में शर्मसार करने का काम किए हैं।मौके पर महामंत्री संतोष खरवार अनुपम पांडे उपाध्यक्ष देवलाल पासवान रघुवंश राम ओमप्रकाश गुप्ता प्रेम पांडे निलेश सिंह मीरा चतुर्वेदी चांदनी देवी महेश खरवार सर्वेश्वरी विश्वकर्मा मौला बिंद महेंद्र गोंड इंद्रजीत पटेल रवि जायसवाल अनिल गोंड संदीप दास विष्णु पासवान अमरनाथ गुप्ता अमित टिंकल संतोष गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।वहीं मोहनिया शहर के चांदनी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं नगर के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।इस मौके पर भाजयुमों के जिला अध्यक्ष जगदानन्द कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में अमर्यादित भाषा का चयन किया गया है। वह कल्पना से परे है मुख्यमंत्री के इस अमर्यादित भाषा से महिलाओं के सम्मान पर ठेस पहुंची है। नीतीश कुमार लोकतंत्र के न्याय के प्रतीक विधानसभा को भी शर्मसार करने का कार्य किया है।मौके पर पुर्व विधायक निरंजन राम, भाजयुमों जिला अध्यक्ष जगदानन्द कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सुरज तिवारी, उपकार प्रजा पति, धिरज, चन्दन तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। इधर रामगढ़ दुर्गावती नुआंव रामपुर प्रखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment