Header Ads

बड़ी खबर: खड़ा ट्रेक्टर में बाइक की जोरदार टक्कर,बाइक सवार तीन युवकों की मौत..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले से बड़ी खबर आ रही है.जिले के खरिगांवा दुर्गावती पथ स्थित कुरई गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़ा ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर मार दिया.घटना के बाद इस बाइक पर सवार तीनों युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से इलाके में मातम का माहौल पसरा हुआ है.वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी रामसेवक बिंद के 29 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार,सदाबृक्ष बिन्द के 19 वर्षीय पुत्र फूलचंद कुमार तथा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव निवासी भोला बिंद के 30 वर्षीय पुत्र शशि कुमार बताया जाता है.पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों युवक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर  दिलीप कुमार के ससुराल तिवई गांव के लिए जा रहे थे.

तभी खरिगांवा दुर्गावती पथ कुरई गांव के पास खड़े ट्रैक्टर मे पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. जानकारी के अनुसार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरा फूलचंद कुमार का सदर अस्पताल में मौत हो गई.जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ के सदर अस्पताल में भेज दिया.
वही इस घटना के बाद परिजनों एवं गांव में कोहराम मचा हुआ है.


भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments