जिप सदस्य गोल्डेन सिंह ने किया फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन..
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम उसरी के ग्राउंड पर न्यू आदर्श अंबेडकर युवा क्लब के सौजन्य से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य बृजेश सिंह उर्फ गोल्डेन सिंह ने फिता काटकर किया। और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य मोहनियां भाग एक बृजेश सिंह उर्फ गोल्डेन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरुरी है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढ़ता है खेल भी शिक्षा का एक अंग है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है अच्छा खिलाड़ी छोटे गांव से भी निकाल कर देश का नाम रोशन कर सकता है।उद्घाटन मैच अखलासपुर बनाम इसरी के बीच खेला गया। ग्राउंड पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया टूर्नामेंट में उसरी की टीम को हराकर अखलासपुर की टीम ने जीत दर्ज की।इस मौके पर उसरी पंचायत के मुखिया रंगलाल पासवान,बीडीसी रमाशंकर शर्मा,गुड्डू सिंह अधिवक्ता भभुआ सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment