धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में रविवार की शाम धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक संतोष मुसहर, पिता-काशी मुसहर,ग्राम थाना-कुढ़नी, जिला-कैमूर के निवासी है। घटना के संबंध में सोमवार को कैमूर पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिसमें बताया गया है कि कुढनी थाना अंतर्गत दुमदुमा गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा गोली मारकर कुढनी निवासी संतोष मुसहर की हत्या कर दी गई है। कैमूर पुलिस द्वारा इस मामले में मुख्य आरोपी अरविन्द कुमार राय समेत कुल-06 लोगों की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी है तथा प्राथमिक दर्ज कर आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment